हरेली पर्व पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने की पूजा अर्चना, दी शुभकामनाएं*

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। कोसाबाड़ी मंडल द्वारा वार्ड रिसदी में आयोजित हरेली पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कृषि यंत्र और गेड़ी की पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती कर समस्त जिले और प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की।
पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने सभी को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की हरेली पर्व हमारा पहला त्योहार है। उन्नति और खुशहाली का प्रतीक इस त्योहार को आज पूरे उमंग और उत्साह के साथ ग्रामवासी मना रहे हैं।
प्रदेश की विष्णुदेव सरकार मे किसानों का मान और सम्मान और बढ़ा है। उनको खेती किसानी के लिए एक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,पार्षद अजय गोंड, राम कुमार त्रिपाठी,बलदेव दीवान,राम कुमार राठौर ,अनिल डडसेना,चंदन मजूमदार समेत अधिक संख्या में वार्डवासी उपास्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now