कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला कोरबा के युवा नेता विकास झा के जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके निवास एवं विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







