कोरबा छत्तीसगढ़
जवाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की मंडल कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश भाजपा द्वारा पारित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा पारित प्रस्तावों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा गरीब वर्ग के हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी सम्माननीय चुलेश्वर राठौर सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं में श्रवण तंवर जी मंडल अध्यक्ष राज कुमार कश्यप विधायक प्रतिनिधि जनपद कटघोरा एवम् उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, वीरेंद्र नामदेव, मोहन दास श्याम लाल लखन यादव हरीश कश्यप, हर्ष चौहान, पुष्कर कश्यप, प्रवीण द्विवेदी, श्यामसुंदर पटेल उपाध्यक्ष पूरन पटेल, गणेश कश्यप, बाबू सोनवानी, लीला राजवाड़े कमलेश कंवर, दिव्या चौहान चौहान, लक्ष्मी बाई, गिरजा पटेल, सावित्री प्रजापति, रजनी बाई , विमला बाई, शांति बाई कुर्रे, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, सेवा, सुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया।












