ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के तहत एचटीपीएस के सीनियर क्लब में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शुरू

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 04 जून 2026- गर्मी की छुट्टियों को खेल और प्रतिभा के उत्सव में बदलते हुए कोरबा जिला में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हो चुकी है। एक जून से हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त तत्वावधान में रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) परिसर कोरबा पश्चिम में ताइक्वांडो खेल प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इस खेल आयोजन के लिए हसदेव ताप विद्युत संयंत्र की ओर से जिला प्रशासन को बच्चों के लिए ताइक्वांडो खेल किट उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रशिक्षक लोकेश राठौर के अनुसार शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और प्रतिस्पर्धी खेलों के लिए तैयार करना है। ताकि भविष्य में अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धी स्तर तक पहुंच सकें। इस खेल प्रशिक्षण का आयोजन 12 जून 2026 तक किया जाएगा। इसमें इच्छुक प्रतिभागी खिलाड़ी आकर पंजीयन करा सकते हैं।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now