कोरबा: चिन्हांकित 200 पेड़ों की कटाई में देरी, कॉलोनीवासियों में बढ़ी चिंता

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व अंतर्गत छगरा वि.म. कॉलोनी में चिन्हांकित किए गए लगभग 200 पेड़ों की कटाई अब तक शुरू नहीं होने से स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। विभाग द्वारा पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित किए जाने के बावजूद कार्यवाही में हो रही देरी से संभावित हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक बड़ा हादसा टल गया था, जब एक पेड़ सार्वजनिक गणेश पंडाल के ऊपर गिर पड़ा। उस समय पंडाल में बच्चे सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। इसके अलावा कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों से पेड़ों की सूखी और कमजोर शाखाओं के गिरने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर जनहानि की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई पेड़ जर्जर अवस्था में हैं और तेज हवा या बारिश के दौरान उनके गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कटाई की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं करना लापरवाही को दर्शाता है।

कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करते हुए चिन्हांकित पेड़ों की कटाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now