जिला जेल कोरबा में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति की दी गई जानकारी

कोरबा छत्तीसगढ़
जिला जेल कोरबा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी के निर्देशन में तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्या एवं डीपीएम पदमाकर शिंदे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक तनाव को नियंत्रित करने के लिए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, ध्यान, योग एवं संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही बंदियों को व्यसन एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर का संचालन श्री संजय तिवारी (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) एवं श्री ताराचंद श्रीवास (पी.एस.डब्ल्यू) द्वारा किया गया, जिन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
इस अवसर पर जेलर सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।
जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, जिससे बंदियों के पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में सार्थक पहल हो सके।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now