कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। रामनगर क्षेत्र में एक बार फिर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के प्रति जनता का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने अपने वार्ड पार्षद की बजाय सीधे पूर्व मंत्री से संपर्क कर अपनी समस्या रखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान की पहल की।
जानकारी के अनुसार, रामनगर से सीएसईबी शॉपिंग सेंटर जाने वाला मुख्य रास्ता अचानक बंद कर दिया गया था। इससे आसपास के रहवासियों, दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।
समस्या के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रामनगर के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। शिकायत मिलते ही जय सिंह अग्रवाल तुरंत रामनगर पहुंचे और मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीएसईबी के अधिकारियों से चर्चा कर रास्ता बंद होने के मामले पर बातचीत की और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। बैठक के बाद लोगों ने उत्साह में “जय सिंह अग्रवाल भैया जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे यह साफ दिखाई दिया कि जनता का भरोसा उनके नेतृत्व पर बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पूर्व मंत्री ने हमेशा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी है,












