छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट द्वारा प्रदेश भर के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें कोरबा ग्रामीण क्षेत्र के 10 और बांकीमोंगरा सहित कोरबा शहर क्षेत्र के 5 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
दर्री–जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजेंद्र तिवारी की नियुक्ति की गई है। श्री तिवारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं और इससे पहले दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
उनकी नियुक्ति से दर्री–जमनीपाली के दोनों मंडलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री तिवारी ने कहा कि वे दोनों मंडलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे।












