VB-G RAM G जागरूकता अभियान को गति देने भाजपा जिला कोरबा की जिला स्तरीय टोली गठित समाचार:

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। VB-G RAM G जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी द्वारा जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है।

गठित टोली में संयोजक के रूप में श्री चुलेश्वर राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डॉ. पवन सिंह, श्री उमेश सोनी एवं श्री रामकुमार गभेल को सदस्य बनाया गया है। यह टोली अभियान के अंतर्गत जिलेभर में समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखेगी।

पार्टी नेतृत्व ने नवगठित टोली पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह टीम VB-G RAM G अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now