जुनवानी प्राथमिक विद्यालय में ‘उल्लास महा परीक्षा’ का सफल आयोजन

कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनवार्ता:जुनवानी ग्राम पंचायत प्राथमिक विद्यालय में आज उल्लास महा परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 20 महिलाओं ने अपने जीवन की पहली परीक्षा उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दी। विद्यालय परिसर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।

गुरवारिन बाई और सुनाई बाई ने बताया कि यह उनके जीवन की पहली परीक्षा थी और वे बेहद उत्साहित एवं आत्मविश्वासी महसूस कर रही हैं। स्वयंसेवक लकी, हीरा और कल्याणी ने परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दिया, जिससे वातावरण अत्यंत सकारात्मक बना रहा।

विद्यालय की प्रधान पाठिका मिशल मिंज ने स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य प्रशंसनीय है और ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now