शराबी पति से विवाद के बाद पत्नी का पत्थर के जांता से वार, पति की मौत.. रातभर कमरे में पड़ी रही लाश..

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा/कटघोरा 5 दिसंबर 2025 : कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव के तिलयारी मोहल्ला में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत पति और पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक 40 वर्षीय मनहरण यादव शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी कविता यादव (37) के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

इसी दौरान बीच-बचाव करते हुए पत्नी ने पास में रखे पत्थर के जांता से पति के सिर और सीने पर वार कर दिया। वार गंभीर होने के कारण मनहरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरी रात कमरे में शव पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

 

सुबह होने पर परिजन और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कटघोरा थाने के थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम और फॉरेंसिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी कविता यादव को हिरासत में ले लिया है।

 

मृतक मनहरण यादव के 8 बच्चे हैं, जिनमें 6 लड़कियां और 2 बेटे शामिल हैं। इनमें से दो बेटियों का विवाह हो चुका है। अचानक घटी इस घटना से पूरा तिलयारी मोहल्ला स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now