छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा – कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर की माता श्रीमती सावन कुंवर (85) का शुक्रवार की रात्रि 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
शनिवार, 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम डुमरमुड़ा स्थित मुक्तिधाम में संपन्न किया गया, जहां परिजन, रिश्तेदार एवं स्थानीयजन अंतिम विदाई देने पहुंचे।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीमती सावन कुंवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति
मिले।











