लाल मैदान पर दहन होगा 120 फीट का ऊंचा रावण

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 01 अक्टूबर 2025- कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला तैयार है। 112 फीट कद के साथ पुतले की कुल ऊंचाई 120 फीट की है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता श्री पीके श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा उत्सव हम सबका सार्वजनिक कार्यक्रम है। आइए सभी मिलजुलकर दशहरा उत्सव का आनंद लें।
उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के मेहनतकश कर्मचारी एवं कारीगरों ने बुधवार दोपहर को ही रावण का पुतला लाल मैदान पर खड़ा कर लिया है। दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण सिर घुमाएगा, लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा उत्सव समिति के मुताबिक रात 8 से दशहरा उत्सव में आसमानी आतिशबाजी, लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now