लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए बन रहा 112 फीट का ऊंचा रावण

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 29 सितंबर 2025- कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला 112 फीट का बनाया जा रहा है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के कर्मचारियों की दशहरा उत्सव समिति बड़ी तन्मयता एवं मेहनत के साथ रावण पुतला के निर्माण कार्य में जुटी हुई है।
दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा उत्सव समिति के मुताबिक रात 8 से दशहरा उत्सव में आसमानी आतिशबाजी, लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now