पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के अलग-अलग स्थानों में विराजित दुर्गा देवी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य , दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की

कोरबा छत्तीसगढ़

*कोरबा* – शक्ति एवं भक्ति के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में विराजित दुर्गा देवी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल ने संध्या 07 बजे से देर रात तक शहर के विभिन्न स्थल स्वर्ण सिटी, रानी गेट, सीतामणी चौक, श्रीराम दरबार, सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व), एमपी नगर एवं दादरखुर्द में विराजमान आदिशक्ति मॉं दुर्गा पूजा उत्सव पण्डाल पहुॅंचकर दर्शन लाभ लेते हुए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था, शक्ति एवं भक्ति का महापर्व है। शारदीय नवरात्रि का

विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि का महापर्व संयम, वैराग्य, धैर्य, सौम्यता आदि का संदेश देता है। दुर्गा नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की उपासना और आराधना होती है जो सभी सिद्धियॉं प्रदान करती हैं। इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, सुरेश पटेल, राकेश तांती, प्रेम अग्रवाल, रवि खूंटे, संजय अग्रवाल, बंटी शर्मा, जे.पी. अग्रवाल, अरुण यादव आदि उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मंगलवार को दर्री – जमनीपाली क्षेत्र के दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल पहुॅंचकर मॉं दुर्गा के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now