नाबालिक से छेडछाड का चार माह से फरार ईनामी आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 02.05.2025 को लम्बोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव निवासी कुली के द्वारा नाबालिक पीडिता के हाथ, बांह, एवं बाल पकडकर बुरी नियत से पीडिता के साथ छेडछाड कर अश्लील बात करने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, आरोपी गिरफ्तारी के डर से घटना दिनांक से फरार था, थाना सीपत द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर हर संभव प्रयास किया गया जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा 5000 रू का ईनाम रखा था, आरोपी की पता साजी हेतु सीपत थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर लगातार पता साजी किया जा रहा था आरोपी लम्बोदर वैष्णव अपने घर आने की लोकल मुखबिरी सूचना पर सीपत पुलिस टीम द्वारा आरोपी लम्बोदर वैष्णव को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी आरक्षक शरद साहू आरक्षक आकाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now