सेवा पखवाडा़ कार्यशाला के अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में रखा गया स्वास्थ्य शिविर

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा, 26सितंबर 2025- डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के द्वारा सेवा पर्व के अवसर पर दिनांक 25.09.2025 को ग्राम गोढ़ी के पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पर्व का शुभारंभ वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, अधीक्षण अभियंता अमित फुटाने, देवीशंकर राय, पंचराम वार्ते, एवं नारायण सिंह ठाकुर के आतिथ्य में एवं डाॅ. अभिषेक रामटेके, डाॅ. प्रज्ञा चंद्रा के उपस्थिती

में पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर सीएसईबी कोरबा पूर्व के तत्वाधान में ग्राम-गोढ़ी सरपंच द्वारा ग्राम में मुनादी कराकर ग्राम वासियों को स्वास्थ्य का लाभ पहॅुचाया गया। जिसमें अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया।

ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर की सराहना भी की गई एवं गांव में होने वाली चिकित्सा समस्याओं से भी अवगत कराया गया साथ ही प्रतिवर्ष इस तरह की शिविर की अपेक्षा भी की।

स्वास्थ्य शिविर में कोरबा पूर्व से संदीप सोना, राकेश श्रीवास्तव, एसके.डेविड, भगवती तंवर, महिपाल कैवर्त, प्रभा राव, करन यादव, एंग्लो कुमार बंधन, संदीप बरेठ, नरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी कंवर, लक्ष्मीन कंवर का सहयोग रहा।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now