रतनपुर में जन्मदिन पार्टी में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, 15 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

रतनपुर, 21 सितम्बर 2025।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में देखा गया कि 15 युवक कोरबा–बिलासपुर नेशनल हाईवे के किनारे बने सर्विस रोड पर देर रात जन्मदिन पार्टी मना रहे थे और केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल कर रहे थे।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

थाना रतनपुर में आरोपियों पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, धारा 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तलवार और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
  2. कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखी राम सरवन
  3. रितेश नायक पिता गणेश नायक
  4. कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
  5. रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
  6. अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
  7. अन्य 9 नाबालिग बालक – सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now