सेवा पखवाड़ा एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में जारी है स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ जनवार्ता
बालोद, 20 सितम्बर 2025
सेवा पखवाड़ा एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर बालोद जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। नगर पंचायत डौंडी में स्वछता पखवाडा, स्वछता ही सेवा के तहत वार्ड क्रमांक 01 स्थित शहीद गेंद सिंह नायक स्मारक कैंपस का साफ सफाई कार्य किया गया एवं वार्ड क्रमांक 06 में स्थित जिमिदारिन मंदिर का साफ सफाई कार्य किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता शपथ लिया। स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती मोहंतिन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार देवांगन सहित समस्त पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now