तोरवा पुलिस का गांजा बिक्री करने वालों पर तगडा ’’प्रहार‘‘

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध गांजा बिक्री करने वालों को पकड़ने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर 3 के सामने एक व्यक्ति काले रंग के बिट्टू बेग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेलवे स्टेशन गेट नंबर 3 के पास से घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रज्जब खान पिता स्व. नूर खान उम्र 27 साल पता नवापारा पोड़ी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिनके कब्जे से 4.500 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now