कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर कोरबा में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पं. रविशंकर शुक्ल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने और इससे पहले नायब तहसीलदार एवं शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने बताया कि संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित है और रायपुर विश्वविद्यालय का नाम भी उनके नाम पर है।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा थे और 25 मई 2013 को नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 11 जून 2013 को उनका निधन हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने विद्याचरण शुक्ल को एक कुशल प्रशासक और उत्कृष्ट राजनेता बताया, जिनके निधन को एक युग का अंत कहा।
इस मौके पर पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी. एन. सिंह, विकास सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, सत्येन्द्र वासन, लक्ष्मी नारायण देवांगन, पार्षद मुकेश राठौर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, रामगोपाल यादव, चंद्रकुमार निर्णजक, गिरधारी बरेठ, बच्चुलाल मखवानी, बनवारी पाहुजा, ए. डी. जोशी, धीरज अग्रवाल, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, शांता मण्डावे, अवधेश लाठिया, गोपाल यादव, सुशील नेताम, संजीव अग्रवाल, बसीर खान, सिकंदर मेमन, समीर खुंटे, मुकेश रत्नाकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।








