कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री अरूण साव एवं निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निगम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू का कहना है कि तत्कालिन वार्ड क्र.40 नेहरू नगर में 14वे वित्त आयोग के मद से 47 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथी, प्रभारी मंत्री अरूण साव के अध्यक्षता में एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक प्रेमचंद पटेल, फुलसिंह राठिया, तुलेश्वर मरकाम, तत्कालिन महापौर राजकिशोर प्रसाद, तत्कालिन जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला

कंवर, तत्कालिन सभापति श्याम सुंदर सोनी, तत्कालिन नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं तत्कालिन वार्ड पार्षद कृपाराम साहू के विशिष्ट आतिथ्य में भूमिपूजन दिनांक 12.12.2024, दिन गुरूवार को संपन्न हुआ था लेकिन उक्त कार्य के शिला पट्टिका पर वार्ड पार्षद कृपाराम साहू का नाम नहीं लिखा गया है जो कि वार्ड पार्षद का अपमान एवं भाजपा सरकार की मनमानी को दर्शाता है । जबकि निगम में उस समय कांग्रेस का महापौर था इसके बावजूद जानबूझकर वार्ड पार्षद का नाम शिला पट्टिका में नहीं जोड़ा गया । जबकि दिनांक

23.10.2024, दिन गुरूवार को वार्ड क्र. 32 एवं वार्ड क्र. 34 में 14वित्त योजना के मद से सड़क, बत्ती प्रदाय कार्य का लोकार्पण इन्हीं अतिथियों के करकमलों से हुआ था । जिसमें वार्ड 32 एवं वार्ड 34 के वार्ड पार्षद का नाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शिलापट्टिका में अंकित किया गया है । फिर मेरे वार्ड के काम में वार्ड पार्षद का नाम क्यों अंकित नहीं किया गया है । इसे निगम की चुक या लापरवाही मानकर शिलापट्टिका में वार्ड पार्षद का नाम जोड़ा जाए, इसके बाद ही कार्यस्थल पर शिलापट्टिका स्थापित किया जाए ।










