बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 04.06.2025 को थाना प्रभारी राहुल तिवारी को सूचना मिला कि ग्राम पौंसरा में प्रभात सिंह ठाकुर अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर प्रभात सिंह ठाकुर के घर ग्राम पौसरा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक आरोपी 01.*प्रभात सिंह ठाकुर पिता अश्वनी सिंह ठाकुर उम्र 25 साल साकिन पौंसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर* के कब्जे से 50 पाव देशी मंदिरा शराब जुमला कीमती 4000 रुपए जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।
अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है।










