रतनपुर पुलिस द्वारा ढाबा संचालक से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब व अंग्रेजी शराब को किया जप्त।

बिलासपुर छत्तीसगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। दिनाँक 03/06/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम मेलनाडीह में सोनू ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, कि ग्राम मेलनाडीह के सोनू ढाबा में रेड कार्यवाही करने पर ढाबा संचालक सुमेनद्र यादव के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब, 06 पाव गोवा विस्की, 03 बॉटल बियर कीमती 7720 रूपये को जप्त कर आरोपी सुमेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, नरेश गर्ग, प्र. आर. सैय्यद अकबर अली, दिनेश कांत, आर. धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now