पंचायत स्तरीय शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीरामल फाउंडेशन ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा। पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी फेलो कार्यक्रम के अंतर्गत एक अनूठे पंचायत स्तरीय शिक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाना था। इस कार्यक्रम में मोहल्ला क्लास, बाल पुस्तकालय, बाल संसद और लर्निंग कॉर्नर जैसी रचनात्मक गतिविधियों का संचालन कर शिक्षा को सरल और सुलभ बनाने का प्रयास किया गया।

इस शिक्षा अभियान के अंतर्गत कुल 46 मोहल्ला क्लासेस का संचालन किया गया, जिसमें 50 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही और 1585 बच्चों ने लाभ प्राप्त किया। यह कार्यक्रम जिले के चार ब्लॉकों – करतला, कोरबा, कनकी और कटघोरा में संचालित हुआ, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले दिन कनकी ग्राम पंचायत स्थित सुपर आर. बी. मोहल्ला क्लास में चयनित स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया, जबकि दूसरे दिन कोरबा स्थित होटल हेरिटेज में भव्य समारोह का आयोजन कर शेष स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम ने बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार लाया है। साथ ही, इस पहल ने स्वयंसेवकों में भी नई ऊर्जा का संचार किया है। उनके समर्पण और नवाचारों के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना समाज में शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीरामल फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल ग्रामीण शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का कार्य भी कर रहा है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now