महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनाक 16.01.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वाट्सअप के माध्यम से वर्ष 2022 में आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु से इसका जान पहचान हुआ था जिससे बातचीत होती थी कि इस दौरान आयुष पाण्डेय शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है एवं वर्तमान मंे शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी आयुष पाण्डेय को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now