बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 11.12.2024 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद केंवट निवासी ठरकपुर सीपत का लिखित आवेदन पेश कर सूचना दिया कि वह एसबीआई एटीएम अशोक नगर सरकण्डा में सुरक्षागार्ड है, कि दिनांक 11.12.2024 को एटीएम में ड्यूटी पर था तभी दो लड़के गाली गलौच करते हुये एटीएम मंे आये जिन्हे मना किया तो विवाद कर एटीएम मशीन को हाथ से मार कर विवाद कर रहे थे उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में थाना प्रभारी निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम भेजकर शुभम पाठक एवं अफजल खान नाम युवक को मौके पर पकड़ कर समझाईश दिया गया जो नहीं मानते हुये विवाद करने लगे जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 170/126,135 बी एन एस एस अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।









