मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे 28 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन*

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार को शहर के पांच वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा में शेड निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 08 इमलीडुग्गू में सीसी रोड एवम् नाली निर्माण कार्य लागत 7 लाख, वार्ड क्रमांक 10 कुम्हार मोहल्ला और शनि मंदिर के पास सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 6 लाख, वार्ड क्रमांक 11 पानी टंकी के पीछे नर्सरी नगर में बाउंड्रीवाल एवम् गार्डन का निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 12 अटल आवास शारदा विहार में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 5 लाख कुल 28 लाख के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन करेंगे।
वार्ड क्रमांक 08 इमलीडुग्गू बाईपास संतोषी मंदिर गली में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन करेंगे।।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now