अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 21.09.2024 को थाना सीपत के द्वारा टाउन पेट्रलिंग, देहात भ्रमण रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नरगोडा में एक व्यक्ति अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां महेष बंजारे पिता स्व गोवर्धन बंजारे उम्र 35 साल निवासी ग्राम नरगोडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर कौषल प्रसाद, आरक्षक राजेंद्र साहू व नितीष कुमार कश्यप का सराहनीय योगदान है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now