बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 20.09.2024 को थाना सीपत के द्वारा देहात भ्रमण, वारंटी की पता साजी हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में अवैध रूप से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां सुमन कुमार सोनझरी पिता राज कुमार सोनझरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर परमेष्वर सिंह, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा का सराहनीय योगदान है।










