कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के द्वारा जिले में पदस्थ ऐसे ग्राम पंचायत सचिव जिनका विभागीय जांच लंबित था, उनमें से 52 प्रकरण की विभागीय जांच की कार्यवाही पूर्ण करते हुए विभागीय जांच समाप्त की गई है। उक्त 52 कर्मचारियों में से 04 ग्राम पंचायत सचिवों की सेवा समाप्ति, 02 ग्राम पंचायत सचिवों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति तथा 01 कर्मचारी के द्वारा त्यागपत्र दिया गया है।
उक्त कार्यवाही 06 माह के भीतर की गई है। ग्राम पंचायत सचिवों के नाम क्रमशः निम्नानुसार हैं:-
1. प्रवीण कुमार यादव, 2. कृपाल सिंह, 3. ईश्वर धिरहे, 4. भागवत सिंह, इन 04 ग्राम पंचायत सचिवों की सेवा समाप्त की गई है
2. उदय सिंह आयाम, 2. जान सिंह राज, इन 02 ग्राम पंचायत सचिवों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गई है
3. सुधाकर सिंह ग्राम पंचायत सचिव ने त्यागपत्र दिया है जिनका त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है।
2/ वही खनिज न्यास मद, से सी.सी. रोड निर्माण, 14वें वित्त आयोग एवं तालाब गहरीकरण योजनाओं में वित्तीय अनियमितता के फलस्वरूप वर्तमान पंचायत पदाधिकारियों एवं पूर्व पंचायत पदाधिकारियों के वित्तीय अनियमितता की कार्यवाही छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत् प्रकरण दर्ज कर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा सरपंचों से बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है तथा संबंधित 07 ग्राम पंचायत क्रमशः 1. कर्रानवापारा 2. छुरीखुर्द 3. अजगरबहार 4. बरपाली. 5. बेला 6. अरसेना 7. बेला के सचिवों से कुल 5699596/- राशि की कटौती, उनके वेतन से प्रतिमाह वसूली की कार्यवाही की जा रही है। संबंधित सचिवों के नाम निम्नानुसार हैं :-
1. बिशोक सिदार
2. भूषण सिंह कंवर,
3. संतलाल कैवर्त्य
4. विरेन्द्र किरण
5. मुखी सिंह
6. अजय कुर्रे
7. नागेन्द्र दीवान











