बालको की प्रतिबद्धता से 3.3 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ*

कोरबा छत्तीसगढ़

बालकोनगर, 14 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वित्त वर्ष 2024 में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पताल के माध्यम से लगभग 3.3 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। कंपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय की सेवा कर रहा है। निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए समुदाय को उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया है। इस वर्ष की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” को सार्थक करते हुए कंपनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कंपनी ने 34 बुजुर्गों एवं विशेष रूप से सक्षम लोगों को सहायक उपकरण (वॉकिंग स्टिक, ट्राइपॉड, बैसाखी, वॉकर और व्हीलचेयर) वितरित करके समावेशी, सहायक और न्यायसंगत समुदाय बनाने की दिशा में एक सहायक उपकरण वितरण अभियान शुरू किया।
बालको ने भदरापारा एवं बेलाकछार में दो दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। कंपनी के द्वारा समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए मेगा शिविर में विभिन्न रोगों का उपचार एवं निशुल्क दवा दी गई। विशेषज्ञ सेवाओं में दंत चिकित्सक, त्वचा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और सामान्य चिकित्सक के साथ मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। समुदाय के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर से लगभग 479 नागरिक लाभान्वित हुए।


कंपनी के स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। परामर्श सेवाओं के माध्यम से वैन 47 से अधिक समुदाय को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। जरूरतमंदों को सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क दवा एवं परामर्श और चिकित्सा सुविधाओं के साथ मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। इस साल मोबाइल हेल्थ वैन से 15599 लोगों को लाभ मिला।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदाय के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्%

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now