बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.04.24 को प्रार्थिया निशा खान निवासी टेबलर पारा दल्लीराजहरारा द्वारा दिनांक 09.04.24 को अपने पति भुनेश्वर मानिकपुरी के साथ काम की तलाश में बिलासपुर में मोहम्मद रोशन होटल में गई थी जिसके मलिक मोहम्मद रोशन अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर मारपीट किया और 4000 रुपए नगदी लूट लेने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 147/ 2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(ips) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक

कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(ips) को दी गई जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे घटना में लूटी गई रकम 2470 रुपए बरामद किया गया जाकर आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , उपनिरीक्षक दिनेश पुरेना , कमल नारायण शर्मा ,प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।











