बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब/गाजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा के निर्देशन एवं पु.स. के मोपका से उप निरी. गिरधारी साव के हमराह थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 21.02.2024 को टीम को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी मे सैय्यद अली नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब तैयार कर बिकी हेतु रखा है, एवं ग्राहको को बिकी कर रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये ग्राम चिल्हाटी में आरोपी सैय्यद अली को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 20 लिटर क्षमता वाली 5 जरीकेन में भरी हुई करीबन 100 लिटर महुआ शराब किमती 10000 रु. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।











