गतौरी में कबाड़ी के यार्ड में दबिश दे की गई कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़

गतौरी में कबाड़ी राजा खान के यार्ड में दबीश दी गयी। जहां अवैध रूप से रखे हुए लोहे का छड़ 1 बंडल, पुराना लोहे का कांटा तार, पुराना लोहे का छोटा स्क्रैप, टिन का सामान कुल वजनी 28 क्विंटल 30 किलो कीमती करीबन 85,000 रुपए को जब्त पाया गया। उक्त के संबंध में मौके पर उपस्थित कबाड़ी के कर्मचारी को नोटिस देने पर उक्त संपत्ति का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से थाना कोनी पुलिस द्वारा धारा 102 सी आर पी सी के जप्त किया गया है। माल स्वामी की पतासाजी की जा रही है, जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now