बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का विवरण इस प्रकार है थाना बिल्हा क्षेत्र के भटगांव गौठान के पास एक आईचर वाहन क्रमांक T S 07 UN 4166 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा है सूचना पर बिल्हा पुलिस घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारी श्री मान् पुलिस अधीक्षक महोदय को देने पर उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा भटगांव गौठान के पास एक EICHER MINI ट्रक क्रमांक T S 07 UN 4166 में 13 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बछिया) को जप्त कर उपरोक्त आरोपी गण के विरुद्ध थाना बिल्हा में अप क्रमांक 46/2024 , छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।*











