राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा 16 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम/तहसील कोरबा कार्यालय प्रांगण में शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
आम जनता की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उपरोक्त शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार को अपने मैदानी अमलों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित रहने के निर्देश जारी करते हुए आमनागरिको से अपील की है कि वे राजस्व सम्बंधित शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now