थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

अति पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल (रा पु से) द्वारा जिले में अवैध कारोबार, शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में आरोपियों के धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 11.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि अमरैया चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये खड़ा है, उक्त सूचना से सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में ACCU एवम सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव कुमार निवासी बेलची बिहार का बताया जिसका तलाशी लेने पर पान मसाला वाले झोला में मादक पदार्थ गांजा करीब 2 कि.ग्रा. किमती 20000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now