रिपोर्ट के तीन दिनों के भीतर नाबालिक को तोरवा पुलिस ने किया बरामद

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश में गुम हुए बालक बालिकाओं की बरामदगी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है जिसको मद्देनजर रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में गुम हुए बालक बालिकाओं की सकुशल बरामदगी करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना अपना तोरवा के गुम बालक बालिका की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया । दिनांक 24 जनवरी 2024 को नाबालिक के पिता द्वारा बालक के गुम होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करने पर अपराध दर्ज किया गया था जो बालक को तोरवा पुलिस द्वारा लगातार तीन दिनों से पता तलाश सकुशल तोरवा से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने तोरवा पुलिस को धन्यवाद दिया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , प्रधान आरक्षक किशन लाल का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now