बिलासपुर छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय पर्व की संध्या डी0एस0पी ट्रैफिक के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में “सड़क सुरक्षा माह 2024” यातायात जागरूकता अभियान में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सहयोग से मैग्नेटो मॉल के सामने आरक्षक जावेद अली एवं आरक्षक राकेश सिंह के देशभक्ति गीत के साथ,ऐसे दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक जो नियमों का पालन करते हुए हेलमेट एवं सेट बेल्ट लगाए हुए थे उन्हें डी0एस0पी0 ट्रैफिक श्री संजय साहू एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित जन समूह को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।











