बिलासपुर छत्तीसगढ़
इस क्रम में आज नौवे दिन स्कूल एवं कॉलेज के छात्राओं के द्वारा एक विशाल पैदल रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी तमाम संदेश प्रचारित किया गया
*आज छात्र-छात्राओं की पैदल रैली का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक संजय साहू ने स्वयं किया जो की नेहरू चौक से प्रारंभ होकर मंदिर चौक, महाराणा प्रताप चौक भारती नगर चौक महिमा तिराहा रामा मैग्नेटो मॉल, श्रीकांत वर्मा मार्ग लिंक रोड, अग्रसेन चौक होते हुए सत्यम चौक के पास यातायात मुख्यालय में संपन्न हुई।*
*रैली में यातायात के डीएसपी संजय साहू सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे आरक्षक कुशल कौशिक, प्रदीप मिश्रा,जावेद अली ASI इंद्रदेव तथा बिलासपुर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य श्रीमती विद्या गोवर्धन, अशोक श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा ,सपना श्रॉफ गीता, दुबे सविता विश्वकर्मा yupes कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहेl*
*सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पैदल रैली के उपरांत जिला रोड सेफ्टी सेल के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे द्वारा रेनॉल्ट कर शोरूम के कर्मचारियों को यातायात नियमों की बारीकी से जानकारी देते हुए दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के विषय में जानकारी दी, इसी क्रम में चकरभाटा आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक उप निरीक्षक सतीश पांडे ने यातायात की पाठशाला लगाई एवं निरंतर रूप से चल रहे थाना यातायात परिसर में लर्निंग लाइसेंस बनाने आए 266 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।*











