बिलासपुर छत्तीसगढ़
प्रार्थिया रानी यादव पति रामेश्वर चौहान उम्र 27 साल निवासी झारसुगडा मंगल बाजार मूंगापारा जिला झारसुगडा ,हाल मुक़ाम मायका रामनगर लिगियाडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छग की अपने पति रामेश्वर चौहान, ससुर गनपत चौहान, सास जगदंबा चौहान, देवर राजेश चौहान के द्वारा दहेज में कार लेने के लिए पांच लाख रूपये की मांग कर मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का लिखित आवेदन पेश की है कि आवेदन अवलोकन पश्चात अपराध धारा सदर पति रामेश्वर चौहान, सास जगदंबा चौहान, ससुर गनपत चौहान ,देवर राजेश चौहान के खिलाफ FIR करने हेतु , प्रार्थिया की शादी वर्ष 2019 को झारसुगडा निवासी रमेश्वर चौहान पिता गनपत चौहान के साथ सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार हुयी थी इसके पति वेदान्त कंपनी झारसुगडा में ड्रायवरी करते हैशादी के बाद अपने ससुराल झारसुगडा गयी वहां एक सप्ताह बाद परिवारिक रस्म के अनुसार बिलासपुर अपने मायके पति के साथ आयी और दोनों एक माह तक अपने मायके घर बिलासपुर में रही उसके बाद प्रार्थिया अपने ससुराल अपने पति के साथ चली गयी।इसके पति ड्रायवरी का काम करने लगे ससुराल मे दो माह तक अच्छे से रही उसके बाद इसके पति और ससुराल वाले उसे बोलने लगे की दहेज मे गाडी नही लायी है कहकर ताना मारने लगे और इनके सास, ससुर और देवर अपने मायके से पांच लाख रूपये लेकर आओ चार चक्का गाडी लेना है कह कर परेशान करते थे प्रार्थिया अपनी मां कौशिल्या देवी, भाई अजय यादव को बतायी। तो इनकी मां घर अच्छे से चले बोलकर थोडी थोडी व्यवस्था करके कभी दस हजार, पंद्रह हजार, पांच हजार रूपये देती थी। मायके में प्रार्थिया की मां के द्वारा दिये हुये पैसे को अपने सास, ससुर को देती थी इस तरह कुल रकम डेढ लाख रूपये मायका से मां और मेरा भाई दे चुके है अभी तीन वर्ष की इनकी बेटी है इसके पति और मेरे सास, ससुर, देवर द्वारा लगातार कार के लिए पांच लाख रूपये की मांग कर उसे मानसिक व
शारीरिक रूप से प्रताडित कर रहें थे असमर्थता जताने पर प्रार्थिया को मारपीट किया जाता रहा इसकी 3 साल की बेटी से अलग कर दिया जाता था दिनांक 19-06-2023 पति और सास, ससुर, देवर द्वारा पैसे के लिए मारे और इसकी बेटी को अपने पास झारसुगुड़ा मे छिन कर रख लिए इसे घर से बाहर निकाल दिया और बोले कि पैसा लेकर आयेगी तो तेरी बेटी मिलेगी बोलकर मुझे कुछ भी पैसे दिये बगैर घर से सुबह 10 बजे निकाल दिये। किसी से मदद या पुलिस में जायेगी तो तेरी बेटी को मार देगें । अपने भाई अजय यादव को फोन कर के बताई और स्टेशन में पूछताछ कर बिलासपुर वाले ट्रेन में बैठकर बिलासपुर अपने मायके आ गई। मायके आकर अपने भाई अजय यादव, मां कौशिल्या देवी को अपने साथ हुये प्रताडना की बात को बताई महिला थाना परामर्श केंद्र में कौनसलिंग कराया गया था जो समझौता नहीं हो सकने पर अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Iucaw गरिमा द्विवेदी की दिशा निर्देश पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ़्तार किया गया










