आचार्य  पंडित श्री हिमांशु जोशी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के द्वितीय वर्ष  14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के पश्चिम क्षेत्र दर्री नगर के वार्ड क्रमांक 45 राजीव नगर में आचार्य  पंडित श्री हिमांशु जोशी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के द्वितीय वर्ष  14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है

जिसका आज बड़े धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर आचार्य पंडित श्री हिमांशु जोशी जी ने बताया की यह बड़े ही हर्ष की बात है की एक ओर प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम से 22 जनवरी को हो रहा है जिसका सभी सनातनी बड़े ही धूम धाम से गांव मोहल्ला और शहरों की सजावट कर मना रहे हैं  यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि राजीव नगर में भी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह  का समापन एवं पूर्णाहुति  22 जनवरी को होगी,

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कथा समापन एवं पूर्णाहुति के पश्चात आयोजन कर्ताओ के द्वारा सायं काल में  दीपोत्सव का कार्यक्रम भी रखा गया है और दीपोत्सव के साथ आयोजन का समापन होगा और इस बीच क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तिमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भी करेंगे और दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम करेंगे

आयोजन कर्ताओ द्वारा आम जनता से अपील की आप भी इस संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ स्थल पर पधार कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस पुण्य कथा का लाभ अवश्य लें

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now