100 बिस्तर वाले कन्या छात्रावास में छात्राओं का विरोध, अधीक्षिका पर गंभीर आरोप

कोरबा छत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 बिस्तर वाले कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार को छात्रावास की अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका उनके साथ दुर्व्यवहार करती हैं और बार-बार छात्रावास से निकाल देने की धमकी देती हैं।

छात्राओं का यह भी आरोप है कि छात्रावास में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद एक व्यक्ति छात्रावास परिसर में प्रवेश करता है, जिससे छात्राएं स्वयं को असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी छात्राओं द्वारा अधीक्षिका को हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि आज शाम तक अधीक्षिका के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वे कल पुनः धरने पर बैठेंगी।।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now