जुआ पर अंकुश लगाने तोरवा पुलिस ने चलाया अभियान जुआ खेलने वाले 03 आरोपी गिरफतार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में जुआ पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार(भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा जुआ पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराना पावर हाउस चौक के बगल मछली मार्केट के पास से आरोपी 1. राहुल प्रधान पिता स्वर्गीय नरेश प्रधान उम्र 32 साल निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा 2.अशोक निषाद पिता इतवारी निषाद उम्र 45 साल निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा 3.राहुल चतुर्वेदी पिता निर्मल चतुर्वेदी उम्र 20 साल निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा को जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से कुल 790 रूपये जप्त किया गया हैं आरोपियों के विरूद्ध 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा प्रधान रक्षक किशन लाल आरक्षक सुनील सिंह उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now