बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु थाना तखतपुर से टीम रवाना किया गया। पता साजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भौराकछार बांधा का सुखनंदन राजपूत अपने घर के आंगन/ बाड़ी में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है। सूचना पर घर में जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जो सुखनंदन राजपूत पिता दुखीराम उम्र 38 वर्ष अपने घर के आंगनबाड़ी में छिपा कर रखे दो नग 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लाटिक डिब्बा में 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 कब्जा पुलिस लिया गया। 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है ।











