कोरबा छत्तीसगढ
विगत भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कटघोरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल विजई होने के उपरांत ग्राम मुढ़ाली के ग्राम वासियों को धन्यवाद एवं आभार करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने उनके साथ श्री ज्योति नंद दुबे संजय शर्मा सकून जनार्दन उपस्थित रहे इस दौरान उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मुझे कटघोरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया और आप सभी जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मैं विधायक बना और कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई जिसके लिए आप समस्त ग्रामवासी धन्यवाद के पात्र है और आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिला उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास का वायदा करती है की नदियां भागी और मोदी के गारंटी पर पूर्णता अमल किया जाएगा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के धान को 21 क्विंटल प्रति एकड़ लेने का वादा किया और ले रही है धान ₹3100 प्रति क्विंटल लेने का वादा किया वह भी सरकार ले रही है प्रधानमंत्री द्वारा महतारी वंदन योजना प्रारंभ किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की समस्त महिलाओं को ₹1000 प्रति माह उनके खाते में आएगा इस प्रकार मोदी ने अपने गारंटी पत्र के अनुसार कार्य

छत्तीसगढ़ में कार्य प्रारंभ कर दिया है उन्होंने कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जिस प्रकार आपने मुझ पर भरोसा कर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया है मैं आपके भरोसे पर सदैव ही खरा उतारूंगा इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम मुढ़ाली के गणेश राम सूर्यवंशी फेकू राम लखनलाल मदन सिंग विजय लाल कुमारी बाई गायत्री सकुंतला दूजबाई नंदनी कमला मेम बाई किताब राधे लाल गेंदराम एवम बडी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे











