अपहरण कर हत्या के मामले में कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा

थाना बांगो

कोरबा जिले के बांगों थाना क्षेत्रअंतर्गत युवती के अपहरण के मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला एवं अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक राविनसन गुडिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम इंसान क्रमांक 32 / 2023 के अपृहता संतोषी विश्वकर्मा की पतासाजी एवं आरोपी के धरपकड़ हेतु सभी संभावित जगहों पर टीम भेज कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया ।

जिसमें बांगों पुलिस द्वारा 5 आरोपी 01) संदीप भोई पिता पंचराम भोई उम्र 21 वर्ष साकिन सलिहाभांठा पौड़ी थाना पाली  (02) विरेन्द्र भोई पिता महेशराम भोई उम्र 19 साल साकिन सलिहाभांठा पोंड़ी थाना पाली (03) सुरेन्द्र भोई पिता महेशराम भोई उम्र 21 साल साकिन सलिहाभांठा पोंडी थाना पाली (04) जीवा राव जाधय पिता कृष्णा राव जाघय उम्र 19 साल साकिन सलिहाभांठा पौड़ी थाना पाली (05) सोनू लाल साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 27 साल साकिन पोड़ी बनिहार मोहल्ला थाना पाली अपराध क्रमांक 162 / 2023 धारा 364 (क), 365, 302, 201, 120 बी, 376 भादवि के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है

कि प्रार्थी कृष्णा विश्वकर्मा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.09.2023 के प्रातरू लगभग 08:00 बजे मेरी लड़की संतोषी विश्वकर्मा सिलाई मशीन काम सीखने कोरबा जा रही हूं कहकर घर से गई है, जो दिनांक 30.09.2023 तक वापस घर नहीं आने पर प्रार्थी द्वारा थाना बांगो में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस पर थाना बांगो में गुम इंसान क्रमांक 32/2023 कायम कर जांच पतासाजी किया जा रहा था,

विवेचना के दौरान कृष्णा विश्वकर्मा ने पुलिस को जानकारी दी की 29/09/2023 को अपहृता संतोषी विश्वकर्मा के मोबाईल नंबर से मेरे घर की मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर बोला कि आपकी लड़की संतोषी को मैं किडनैप कर लिया हूं, मुझे 1500000 (पन्द्रह लाख) रूपये बताये हुये जगह पर लाकर दो तब में आपकी लड़की को छोड़ दूंगा

अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे लड़की को किडनैप कर फिरौती रकम मांगने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर अपराध धारा 364 (क), 365 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपीयो का पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर अलग- अलग जगह पाली, पोडी, रतनपुर, सकरी बिलासपुर में दबिस दी गयी जो आरोपीयों के द्वारा लगातार जगह बदल कर गिरफ्तारी के डर से लुकछिप रहे थे, जो अपने सकुनत से फरार थे, बाद में दिनांक 28-11-2023 को माननीय न्यायालय

कटघोरा में अपने आप को आत्मसमर्पण किया जा रहा था जहां पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपीगणो से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपहृता को आरोपी सोनू लाल साहू के द्वारा गला घोट कर मारकर थाना पाली केराझरिया जंगल में रखकर सोनू लाल साहू ने अपने अन्य चार साथियों संदीप भोई, विरेन्द्र भोई, सुरेन्द्र भोई, जीवा राव जाघय के साथ मिलकर जमीन में दफना देना जुर्म स्वीकार किये आरोपीगणो को लेकर घटना स्थल केराझरिया थाना पाली के जंगल में आरोपियो के निशांदेही पर शव का उत्खनन किया गया। जहां अपहृता के परिजनों के द्वारा अपनी बेटी संतोषी विश्वकर्मा का होना पहचान किया गया आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त गैती फावडा अन्य वस्तुओं को जप्त किया गया, उक्त प्रकरण में शव उत्खनन बाद धारा 302/120बी, 376 भादवि जोडी जाकर विवेचना की जा रही है उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जाता है।

उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष नागर थाना प्रभारी बांगों, उनि महासिंह धुर्वे, सउनि सुकलाल सिदार, प्रआर विरेन्द्र कुमार, आरक्षक गजेन्द्र विझवार, अनिल पोर्ते, पुरंजन साहू को महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now