बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बेलगहना मामला इस प्रकार से है कि 22.11,2022 के सुबह ग्राम कंचनपुर मे प्रार्थी रामाभाई रेबाड़ी की भेड़ चोरी का प्रयास कर रहे थे,सूचक की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम कर मामले के एक आरोपी तीरथ यादव निवासी पुडू को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा मामले के एक आरोपी रमेश साहू उर्फ़ छोटू घटना दिनांक से लगातार फरार था आज दिनांक 22.11.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश साहू उर्फ़ छोटू ग्राम पुडू मे अपने घर मे छुपा है. मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर सूचना के आधार पर उसके घर मे दबिश देकर आरोपी रमेश साहू को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में ASI अशोक मिश्रा, आरक्षक रविवार कुमार की विशेष योगदान रहा.










