त्रिकोणीय हुआ कोरबा विधानसभा का चुनाव, देखिए कौन बनेगा जीत का सम्राट

कोरबा छत्तीसगढ

चुनाव प्रचार प्रसार थमने के बाद प्रत्याशी घर घर दस्तक दे रहे हैं, कल 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है, इसके लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे तक की समयावधि तय है. कांग्रेस, भाजपा, और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने का अनुमान लगाया जा रहा है. सभी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं, इस चुनाव में विशाल केलकर ने धुंआधार जनसमर्क किया है, वह भी अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं. राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं तो वहीं विशाल जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है कि चुनावी मुकाबला एक तरफा नहीं अब त्रिकोणीय हो चुका है, इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि किस प्रत्याशी के सिर विजयी ताज सजेगा और कौन होगा जीत का सम्राट ये तीन दिसंबर को पता चलेगा, तब तक इंतजार कीजिए और सही जनप्रतिनिधि चुनने के लिए कल 17 नवंबर को मतदान अवश्य कीजिए.

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now